कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बीडीटीएस सभा के कार्यालय में प्रधान राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में कोर कमेटी की एक इंटरनल बैठक संपन्न हुई।
शुक्रवार को कोर कमेटी की इस बैठक में सभा के प्रधान राकेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर ,महासचिव प्रदीप ठाकुर, मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी, वाइस चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, चीफ कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजपाल ठाकुर, चीफ सेक्रेटरी कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।
सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा अलावा हिमकॉन की रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठे।
बैठक में सभा के प्रिंसिपल सेक्रेट्री कुलदीप ठाकुर ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों का मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है और ऑपरेटरों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। सरकार भी कोई एक्शन नहीं ले रही है और मसले को लेकर एक बार फिर सीएम से मिलने को लेकर चर्चा हुई। केंद्र सरकार को भी घेरने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर मामला समय पर नहीं सुलझा तो अदानी समूह के सीमेंट को न बाहरी राज्य में और न ही हिमाचल में आने देंगे। इसके लिए हिमाचल की सभी सीमाओं को सील करने की भी तैयारी हो रही है। बैठक में किराये को लेकर सुझाए गए फार्मूले के ऊपर अभी मंथन का रिवीजन हुआ।
उन्होंने कहा ऐसे में सीमेंट प्लांट से जुड़े लोगों के व्यवसाय और आजीविका के लिए परिवहन मूल्य श्रृंखला को व्यवस्थित करना महत्वपूर्ण है। बरमाणा में कुल 4000 ट्रक सीमेंट और क्लिंकर माल की ढुलाई करने में लगे हुए है।
इनमें से करीब 87 % ट्रक ऐसे है जो अभी कर्ज पर चल रहे है। ट्रांसपोर्टर छः टायर वाला ट्रक की 50 से 80 हजार रुपये प्रति माह लोन की किस्त और जो मल्टी एक्सल गाड़ी है उसकी एक से डेढ़ लाख रूपए प्रति माह लोन की किस्त दे रहे हैं। अब प्लांट बंद होने से ट्रकों की किस्त भरने का संकट खड़ा हो गया।
ऐसे में ट्रांसपोर्टर अपनी ट्रकों की किस्त भरने, परिवार को चलाने, बच्चों का स्कूल समेत अन्य घर के खर्चे पूरा कर ने में असमर्थ है।
