????????????????????????????????????
Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज भारत सरकार की 10 हजार किसान उत्पादक संगठन बनाने की योजना की चौथी जिला निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

उपायुक्त ने कलस्टर आधारित व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी हासिल की तथा प्रतिनिधियों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल में किसानों एवम् बागवानों को लाभ देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी 15 उत्पादक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह सेब एवं अन्य फलों के साथ-साथ लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए अन्य उत्पाद तैयार करवाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने इस दौरान क्लस्टर आधारित व्यापार संगठन के सभी प्रतिनिधियों से जिला के हर क्षेत्र में चलाए जा रहे किसानों बागवानो की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि कार्यों को कागजों तक सीमित ना रखकर समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करें।

आदित्य नेगी ने इस उपरांत छोहारा ब्लॉक में दो और ननखरी ब्लॉक में एक नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की भी अनुमति प्रदान की।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह एवं डीडीएम नाबार्ड शिमला तुषार जैन, राकेश वर्मा क्षेत्रीय निदेशक एनसीडीएस, एलडीएम शिमला डॉक्टर नवीन सिंह सहित कृषि विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!