accident
Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भांदल पटवार सर्कल ने तैनात पटवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में पटवारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर जा रहे भांदल पटवार सर्कल में तैनात पटवारी की गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़की और पेड़ों में जा फंसी।

हालांकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रस्सी के सहारे निकाला और गाड़ी में सवार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परस राम पुत्र लोभी राम निवासी चन्द्ररूड डाकखाना किहार जिला चंबा के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!