Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मंडी पुलिस ने एक युवक को 8 किलो 256 ग्राम चरस की खेप सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी थाना सदर पुलिस की टीम ने भ्यूली चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस हर आने-जाने वाले वालों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने कुल्लू से मंडी आ रही एक निजी बस को चेकिंग के लिए रोका।

पुलिस जवान जैसे ही बस के भीतर चेकिंग के लिए गए तो बस के अंदर चावल की बोरी साथ लिए बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

पुलिस ने जब चावल की बोरी की तलाशी ली तो उसमें से 8 किलो 256 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही पुलिस उसे पूछताछ कर रही है कि वह चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और कहां ले जा रहा था।

आरोपी युवक की पहचान रमेश चंद उम्र 29 साल गांव थलतुखोड तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!