Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

लाहुल-स्पीति जिला में बादल फटने व भारी बारिश होने से कई नालों में बाढ़
आ गई है। इसके साथ ही कई पुल व सड़कें टूट गई हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या
में सैलानी फंस गये हैं।

जानकारी के मुताबिक लेह व काजा मार्ग पर सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। जबकि जिला प्रशासन ने पर्यटकों व वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर यात्रा न करने की सलाह दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मनाली-लेह, तांदी-किलाड़ व ग्रांफू-समदो सड़क मार्ग जगह-जगह बंद हैं।
मनाली-लेह मार्ग पर साकस नाले सहित जिंगजिंगबार, पटसेउ, भरतपुर सिटी व
सरचू में सड़क बंद हो गई है। तांदी-संसारी मार्ग भी तोजिंग, शांशा, जाहलमा
सहित उदयपुर से किलाड़ तक जगह-जगह बंद है। जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह से
अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं अनेक स्थनों पर फंसे सैलानियों की दिक्कतें
भी बढ़ गई हैं।

मुख्यमंत्री जाएंगे शुक्रवार को लाहुल, हवाई सर्वेक्षण कर लेंगे नुकसान का जायजा
अभी भी कई लोग लापता, रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Leave a Reply

error: Content is protected !!