Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर / कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर की झंडूता विधानसभा क्षेत्र के झमराडिय़ां गांव में दिन दिहाड़े तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

लोगों खासकर महिलाओं व बच्चों का घरों से अकेले बाहर जाना खतरे के खाली नहीं है। इतना ही नहीं यह तेंदुआ दिन में ही गांव में पशुओं को अपना निशाना बनाकर उनका शिकार कर रहा है।

ऐसा ही एक मामला झमराडिय़ा निवासी रोशन लाल शर्मा के घर में घटित हुआ है।

रोशन लाल शर्मा ने बताया कि तेंदुए ने उनकी एक बकरी को जिसके दो छोटे-छोटे मेमने थे, उसको मार डाला है।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी व छोटी बेटी गांव में रहती है तथा उन्हें अपनी जान की भी चिंता सताने लगी है।

उन्होंने बताया कि इस तेंदुए ने उनकी बकरी को जिसके दो छोटे-छोटे मेमने थे,उसको दिन के समय मारा है। उन्होंने बताया कि गांव में तेंदुए की चहल-कदमी से पूरा गांव सहमा हुआ है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए व जल्द से जल्द से तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत की सांस मिल सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!