Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

देवी-देवता पुजारी कल्याण संघ ने सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए कहा है कि उम्मीद है कि यह सरकार देव समाज के उत्थान में खरा उतरेगी।

संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान सहित तमाम जिला व खंडों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा है कि पुजारी देव संस्कृति की रीढ़ की हड्डी है और सरकार से उन्हें कई उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि जिन सात मंत्रियों व छह सीपीएस को शपथ दिलवाई है वे सभी बधाई के पात्र हैं और सरकार चलाने में सक्षम हैं।

उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, डा. हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनहितैषी व देव संस्कृति की हितेषी होगी और जनता के सभी कार्य पूरे होंगें। इसके अलावा सभी सीपीएस को भी बधाई दी है।

जिसमें संजय अवस्थी, मोहन लाल बरागटा, राम कुमार, सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल ने मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शपथ ली।

उन्होंने कहा कि सभी नेता देव संस्कृति से जुड़े हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि इस सरकार में देव समाज का उत्थान होगा।

उन्होंने कहा कि पुजारी कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से मिलेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!