Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह उपमंडल कसारला गांव में नशे के आदी एक व्यक्ति को शराब पिला कर उसके पड़ोसी द्वारा उसका मकान अपने नाम करवाने का हैतंगेज मामला सामने आया है। व्यक्ति ने शराब के नशे में ही उससे मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी मकान का लैंटर तोड़ने आया। जबकि मकान मालिक की पत्नी द्वारा इसका विरोध करने पर पड़ोसी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने इस संबंध मेें बल्ह थाना में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मकान बेचने वाला व्यक्ति शराब का आदी है और इसी का फायदा उठाकर उसके पड़ोसी ने मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा देवी पत्नी ताराचंद निवासी गांव कसारला डाकघर रती तह. बल्ह जिला मंडी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति शराब का नशा करता है। इसी बात का फायदा उठाकर उनके पड़ोसी हरीश कुमार पुत्र राम सिंह ने मकान की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से अपने नाम करवा ली।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी मकान का लैंटर तोड़ने आया। इस दौरान जब मथुरा देवी ने पड़ोसी को घर के अंदर आने से रोका तो उसने जबरदस्ती की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने मथुरा देवी की शिकायत के आधार पर हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!