कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
नेतृत्व गुण युवाओं में अनुशासन व आत्मविश्वास पैदा करते है जो समाज को सकारात्मक दिशा दिखाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजकुमार ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर यह विचार व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि युवाओं से समाज को अनेक अपेक्षाएं है जिसके लिए युवा उत्साह के साथ कार्य करने के लिए अपने को अग्रसर करें।
उन्होंने कहा कि युवा नशे व अपराधों से दूर रहकर अपने स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए लगन के साथ कार्य करें। समाज मे व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने तथा सामाजिक समरस्ता पैदा करने के लिए युवाओं की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होने मोटर वाहन अधीनियम के अन्तर्गत वाहन चलाते समय प्रयोग की जाने वाली सावधानियों तथा विभिन्न कानूनी पक्षों की जानकारी दी जोकि युवा आवस्था के लिए अत्यंत महत्वपुर्ण है।
उन्होने प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किये तथा युवक मण्डल गैहरा, सलोआ, धौलाधार, पटेर रिगंली तथा भटेड़ को खेल किट भी प्रदान की गई।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में गत दिवस राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के प्रो0 जगदीश ने रोल ऑफ यूथ इन नेशन बिल्डिंग, अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने लीडरशिप क्वालिटी इन स्पोर्ट्स, उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत आईटी सेल के अनुज शर्मा ने डिजिटलाइजेशन विषयों पर
अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अंतिम दिन वित्तीय साक्षरता सलाहकार बिलासपुर बीडी सांख्यान ने बैंकिंग फ्रॉड के अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी नेे युवाओं में नेतृत्व गुणों के सुदृढ़ीकरण के लिए किये जाने वाले प्रयासों पर प्रकाश डाला।
महिला बाल विकास अधिकारी हरीश मिश्रा ने युवाओं को आगे बढने के लिए प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
युवा कार्यक्रम अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर प्रियंका राणा ने युवाओं को तीन दिवसीय कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों की चर्चा के दौरान निकल कर आये विचार बिन्दुओं को अपने जीवन में आत्मसात कर नेतृत्व क्षमता को ग्रहण कर सामुदायिक विकास के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने तीन दिन के इस आयोजन में युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए आये सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त किया।
