Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बुधवार को ट्रक ऑपरेटरों ने आज फिर बरमाणा में बीडीटीएस भवन के परिसर में बैठक की और अदाणी समूह के खिलाफ रोष जताया।

आज ट्रक सहकारी सभा बरमाणा का धरना प्रदर्शन 21वें दिन में प्रवेश कर गया आज खारसी परिवहन सभा के पदाधिकारी भी बरमाणा ट्रक ऑपरेटर को समर्थन देने पहुंचे खारसी सभा के महामंत्री दौलत सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की हम सभी ट्रक ऑपरेटर भाई भाई हैं और एक दूसरे का समर्थन करते हैं और करते रहेंगे और बरमाणा सहकारी सभा के प्रधान राकेश ठाकुर और और समस्त कार्यकारिणी में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें बहुत सी फाइनेंस कंपनियां व सहकारी बैंक के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें हड़ताल के कारण ब्याज और पेनल्टी आदि पर चर्चा की गई सभी कंपनियों ने आश्वासन दिया की वह इस मामले पर विचार करेंगे।

सभा की कार्यकारिणी ने यह भी तय किया कि कल सुबह 11 बजे एक से 5 नंबर वार्ड के सभी सदस्य स्वारघाट में इकट्ठे होंगे और एक विरोध रैली निकालेंगे। ट्रांसपोर्टर से माल ढुलाई में हो रहे खर्चे जिसमें तेल, टायर सहित अन्य उपकरणों के बढ़े हुए रेटों को लेकर ऑपरेटरों से चर्चा की गई।

प्रधान राकेश ठाकुर ने अडानी ग्रुप बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों के किराए को घटाना चाहता है। यह छह रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना चाहते हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में छह रुपये में ट्रक ऑपरेटर को कुछ नहीं बचता है।

चेयरमैन लेखराम वर्मा ने कहा कि एसीसी कंपनी के अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने का तुगलकी फरमान को लेकर इससे प्रदेश के राजस्व में भी रोजाना 2.26 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कम किराया कतई मंजूर नहीं है। समय रहते अडानी समूह सही फैसला ले अन्यथा इस सीमेंट कारखाने को सरकार स्वयं टेक ओवर करें। जिसके लिए वह बेगार करने को भी तैयार है। वर्ष 2005 में डीजल का रेट बहुत कम था तथा इंश्योरेंस के रेट भी तीन गुणा बढ़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही सरकार को फैसला लेना चाहिए ताकि ट्रक आपरेटरों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!