कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान घुमारवीं के लिए नया साल एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।
यहां से शिक्षा व कोचिंग लेकर गांव टकरेडा, पंचायत व तहसील घुमारवीं की बेटी आक्षी शर्मा, पुत्री पूनम शर्मा व केशवानन्द शर्मा ने अपने सुनहरे भविष्य की एक सुन्दर व सशक्त इबारत लिखी है।
सन 2018 में मिनर्वा संस्थान से दस जमा दो की पढ़ाई व कोचिंग पूरी करने के बाद आक्षी ने मिलट्री नर्सिंग सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर सेंट्रल कमान लखनऊ से अपना नर्सिंग कोर्स का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब उनका चयन मिलट्री नर्सिंग सर्विसेज में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है।
इस मौके पर जहां एक ओर आक्षी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है, वहीं दूसरी ओर मिनर्वा संस्थान में भी उत्सव का माहौल है।
इस उपलब्धि के लिए मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक परवेश चन्देल व राकेश चन्देल ने आक्षी शर्मा व इनके माता-पिता को बधाई देते हुए संस्थान के सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने सभी बच्चों को आक्षी शर्मा से प्रेरणा लेकर आगे बढऩे का आह्वान भी किया।
