कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्धता की बचनबद्वता के तहत 220/132/33 के0वी0 सब स्टेशन कांगू में आवश्यक मुरम्मत व रख-रखाव कार्य किया जा रहा है।
सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल-बिलासपुर कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा की त्वरित पूर्ति के लिए 5 जनवरी 2023 को 33/11 के0वी0 सब स्टेशन बेरी में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इन सब स्टेशनों के अर्न्तगत आने वाले बरमाणा, गुगा, भटेड़, कैंची मोड़, डैहर रोड़, पंजगांई,कनौण,बलोह,विष्णु, धौण,कोठी, धार-टटोह, सोलग, टिकरी, गुग्गाघाट, गांधी रोपा, मानर, कंजयोटा, देओली, चमलोग, घागस, बिनोला, नोग,कुड्डी, दली, जंगल सुंगल व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से शाम से 5 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम व परिस्थितियों के अनुसार कार्य में बदलाव किया जा सकता है।
