Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पद व गोपनीयता समारोह की शिमला रिज मैदान से लाइव कवरेज को एलईडी वॉल के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय केलांग परिसर में भी प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा सहायक आयुक्त रोहित शर्मा व अन्य विभागों के अधिकारियों सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोगों ने लाइव कवरेज से प्रसारण देखा जिसमें लगभग 100 के करीब लोगों ने कड़ाके की ठंड में उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!