Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की मनिकर्ण पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 1 किलो 05 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन मु. आ.कृष्ण कांत न0 47 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस पोस्ट मनीकर्ण अपनी टीम सहित गश्त हेतु कसोल से क़रीब 2 किमी आगे ग्राहण सड़क में मौजूद था तो समय क़रीब 10 बजे दिन एक व्यक्ति जंगल से सड़क में आया जिसके हाथ में एक बैग था।

जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और पीछे मुड़ कर जंगल की तरफ़ भागने लगा । जिस पर शक अवैध वस्तु का होने पर मु.आ. कृष्ण कांत ने अपनी टीम सहित उस व्यक्ति को क़ाबू किया और नाम पूछा तो उस व्यक्ति का नाम राज ठाकुर पुत्र गुड्डू ठाकुर निवासी जोगोई डा. देवधार तह. ज़िला मण्डी हिप्र व उम्र 24 साल पाया गया। उसके बैग चैक करने पर बैग में 1 किलो 05 ग्राम चरस बरामद हुईं।

आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। ज़िसे आज दिनांक 12.12.2022 को पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल करने हेतू अदालत में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!