Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) की केंद्रीय इकाई के आह्वान पर कुल्लू इकाई ने शुक्रवार को गेट मीटिंग व काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

एचजीसीटीए कुल्लू इकाई की अध्यक्ष डॉ. बृज बाला ने बताया कि उक्त विरोध प्रदर्शन पंजाब फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के उद्देश्य से किया गया। फेडरेशन पंजाब सरकार की ओर से यूजीसी स्केल न लागू किये जाने के विरोध में चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सामूहिक हितों को ध्यान में रखते हुए कुल्लू कॉलेज की इकाई ने भी पंजाब टीचर्स के साथ नैतिक समर्थन देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। सभी प्राध्यापक यूजीसी पे स्केल न देने और प्रदेश सरकार द्वारा उनकी लंबित उनकी कई मांगों पर गौर न किए जाने पर विरोध कर रहे हैं।

साथ ही अनुबंध कार्यकाल का सेवा लाभ यूजीसी द्वारा दिया जाता है। प्रदेश विश्वविद्यालय भी अनुबंध के कार्यकाल को सिनियोरिटी के लिए स्वीकार करता है। लेकिन प्रदेश के कॉलेजों में कार्यरत प्राध्यापकों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय इकाई की ओर से इस संबंध में जो भी आदेश जारी होते हैं उसकी पालना की जाएगी। कुल्लू इकाई के सभी प्राध्यापक उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!