कुल्लू टूडे
कुल्लू
एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो में बीते दिन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फ्रीडम रन का आयोजन नगवाई कार्यालय परिसर में किया गया। परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने झंडा फहराकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एन के भारद्वाज, ग्रुप महाप्रबंधक, सतिन्द्र
सिंह, महाप्रबंधक (सिविल), रणजीत सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक), नवीन
कुमार सिंह, महाप्रबंधक (सिविल), ए के शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त), अन्य
वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा संविदा कर्मचारी ने बड़े हर्षाेल्लास से भाग लिया।
