कुल्लू टूडे
चंबा
विवादों में घिरे रहने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज चौहान का एक और वीडियो ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें हंसराज चौहान किसी स्कूल के प्रिंसिपल को बड़ी अभद्रता के साथ धमका रहे हैं। साथ ही इस ऑडियो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम की भी हंसराज चौहान द्वारा धमकी दी जा रही है।
जिसमें हंसराज चौहान एक स्कूल प्रिंसिपल से बात कर रहे हैं। वहीं कथित स्कूल प्रिंसिपल कह रहे हैं कि एडमिशन अभी नहीं हो सकता।
ऑडियो में कथित विधानसभा उपाध्यक्ष अध्यक्ष कहते हैं कि मैं खुद आपके सीएमडी से बात करता हूं नहीं तो मैं दिल्ली में अनुराग से बात करता हूं।
लेकिन कथित स्कूल प्रिंसिपल कहते हैं कि एडमिशन नहीं हो सकता। जिस पर ऑडियो में जो विधानसभा उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।
वे धमकी भरे अंदाज में कहते हैं कि कहां हैं आपके घर और फिर भी ट्रांसफर की धमकी भी देते हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष कहते हैं कि मैं तुम्हें अफगानिस्तान भेज दूंगा।
अपनी विधायकी की भी बता रहे हैं और प्रिंसिपल के साथ बहुत ही अभद्र तरीके से बात करते हैं जो किसी भी सूरत में एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है।
हालांकि कुल्लू टुडे न्यूज़ वेब पोर्टल ना तो इस बात का दावा करता है कि ऑडियो में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की ही आवाज है और न ही इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि करता है।
