कुल्लू टूडे
उना
हिमाचल प्रदेश के जिला उना के उन्होंने एक तेज रफ्तार कार द्वारा युवक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है जिसमें युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रोजाना की तरह वीरवार सुबह भी मजदूरी के लिए जा रहा था।
सड़क किनारे पैदल जाते समय युवक को अंब से उना की ओर आ रही कार ने टक्कर मार दी। युवक को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही बस से टकराई।
स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक की पहचान संजय कुमार निवासी उतर प्रदेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी अरसे से पनोह में रहता था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
