Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही व कर्मठ नेता बंबर ठाकुर को ही सदर चुनाव क्षेत्र से टिकट मिलना ही चाहिए। क्योंकि वही इस सीट को आसानी से हासिल कर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने में कामयाब होंगे। यदि टिकट देने में कोई षड्यंत्र रचता है तो उसे जनता मुंहतोड़ जवाब देने में कोई गुरेज नहीं करेगी।

यह बात बंबर ठाकुर के पैतृक घर औहर में आयोजित की गई पंचायत स्तरीय एक बैठक में स्थानीय लोगों ने राजनीतिक दलदल से ऊपर उठकर कही।

इस बैठक में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने यह चेतावनी दी कि यदि टिकट आवंटन में कहीं बंबर ठाकुर के साथ भेदभाव किया जाता है तो घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के रूप में उतारा जाएगा तथा भारी बहुमतों से विजय दिलाकर विधानसभा में भेजेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट प्रवीण शर्मा, जिला परिषद सदस्य आईडी शर्मा, बशीरदीन पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता बंबर ठाकुर के खिलाफ षड्यंत्र रच कर जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र को लाभ पहुंचाने की नीयत से साजिश रच रहे हैं जो कतई सहन नहीं की जाएगी।

इस बार सदर चुनाव क्षेत्र से जगत प्रकाश नड्डा भी पुत्र मोह में फंस गए हैं तथा उन्हें भी राजनीति मे लाकर चुनाव लड़ाना चाहते हैं। जिसमे कांग्रेस के कुछ नेता भी साथ दे रहे हैं। यदि ऐसा कुछ होता है तो बंबर ठाकुर को घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से आजाद लड़ाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

जिसके लिए वही षड्यंत्रकारी नेता जिम्मेवार होंगे। अंत में बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान पर पूर्ण भरोसा है तथा सर्वे के मुताबिक भी सबसे आगे हैं।

उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपनी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा 120 परिवारों के लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!