Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर थाने की एक टीम ने हाट-बजौरा में नाकाबंदी के दौरान मंडी के एक युवक को 32 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाली गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान जब एक वोल्वो बस की चैकिंग की तो वोल्वो बस में बैठे नवीन कुमार उर्फ योगराज पुत्र हंसराज गांव पनोल डा0 बर्सवान जिला मण्डी हि.प्र. व उम्र 21 वर्ष से 32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!