Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र के पहले दिन पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजा।

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज सुबह 4ः30 बजे मंदिर पहुंचकर आरती में भाग लिया और मां बाला सुंदरी के दर्शन किए। इसके उपरान्त, उन्होंने हवन पूजा में बैठकर पूर्णाहुति दी।

उपायुक्त ने बताया कि त्रिलोकपुर मेला 26 सितम्बर से लेकर 9 अक्टूबर तक चलेगा। मन्दिर परिसर को फूलों और लड़ियों से सजाया गया है। इसके अतिरिक्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा और पुलिस बल तैनात है।

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए चिन्हित स्थानों पर पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर भंडारे भी लगाए जा रहे हैं। मंदिर में नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा, केवल सूखा प्रसाद ही चढ़ाया जा सकेगा।

इस अवसर पर एसडीएम नाहन व संयुक्त आयुक्त मन्दिर न्यास रजनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!