Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश कोली समाज की कुल्लू जिला इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव देव सदन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

चुनाव मनोनीत चुनाव अधिकारी अधिवक्ता
राजेश कोश (राज्य महासचिव), एल. आर.कश्यप (राज्य कोषाध्यक्ष) व प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। जिसमें डी. आर. आनंद को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, महासचिव मेहर सिंह, व कोषाध्यक्ष लाल चन्द चुना गया।

इसके साथ ही कुल्लू सदर खण्ड इकाई के चुनाव भी करवाए गए। जिसमें अध्यक्ष
नारायण सिंह को चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकरू, महासचिव डिणे राम व कोषाध्यक्ष साहिब राम को चुना गया।

वहीं, इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला
के अध्यक्ष डी. आर.आनंद ने निरमंड, बंजार, आनी और नग्गर खंड इकाइयों की कार्यकारणी को भंग करते हुए चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक खंड संयोजकों की नियुक्ति की।

जिसके अनुसार निरमंड खण्ड का संयोजक डी. आर.जोशी, बंजार का नरोत्तम शलाठ, आनी का गुरदयाल सिंह व नग्गर का संयोजक विनोद कुमार को नियुक्त किया गया।

चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमर चन्द शलाठ के प्रति उनके द्वारा पिछले कार्यकाल
में प्रदान की गई समाज के प्रति सेवाओं के लिए आभार प्रकट कियाा।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप ने बताया कि सितम्बर को मंडी जिला कोलीसमाज इकाई के चुनाव पण्डोह में करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!