कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
शारदीय नवरात्रों के आगमन में हर तरफ सराकात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। मंगल कार्यों का शुभारंभ हो जाता है।
इसी कड़ी के तहत पहले नवरात्रे को नगर के चंगर सैक्टर में बिलासपुर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भी हो गया। डियारा सेक्टर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा ढोल नगाड़ों की धुनों पर संचलन करते हुए डियारा सेक्टर, मेन मार्केट, कोर्ट रोड़ से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची।
इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मां के भजन शोभयात्रा की शोभा को बढ़ा रहे थे। मुख्य बाजार में अंकुर शर्मा के सौजन्य से शोभयात्रा में शामिल लोगों को शीतल मीठा जल पिलाया गया।
गौरतलब है कि मंदिर परिसर में 26 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर तक कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें पंडित जीवानंद शैल प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शुरू होकर पांच बजे तक चलेगी। 3 अक्तूबर को कथा समापन के बाद अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस शोभायात्रा में नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के अलावा, अंजना शर्मा, पंडित भरत शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, ललित डोगरा, शशिपाल राणा, राकेश चंदेल, गंगा राम वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
