Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर में स्कूल में परीक्षा देने गई एक छात्रा का संदिग्ध हालत में लापता होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा घर से स्कूल में परीक्षा देने गई थी।

लेकिन परीक्षा देने के बाद घर वापस नहीं लौटी छात्रा के घर न लौटने पर परिजनों द्वारा आसपास व रिश्तेदारी में उसकी तलाश करने पर जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवाया।

परिजनों ने बताया कि 1 दिन पहले जब घर देर से पहुंची थी तो उन्होंने उसे डांट लगाई थी।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!