Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितम्बर को होने वाली विजय संकल्प रैली के दृष्टिगत प्रदेश केे विभिन्न स्थानों से मंडी आने वाले हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गो को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक जनहित में दरंग से पंडोह, भ्यूली से तल्याहड़, भ्यूली से बाड़ीगमाणु, भ्यूली से संनायरढ, भ्यूली से पुलघराट, भ्यूली से पुलघराट वाया मगवांई, भ्यूली से कांगणीधार हैलीपैड, डडौर से सुन्दरनगर तथा नेरचौक से कलखर मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने एक अन्य आदेश में मंडी शहर के लिए आने वाली विभिन्न मार्गो के रूट में भी परिवर्तन किया है।

आदेश के अनुसार मंडी शहर के लिए वाया नया विक्टोरिया पुल से आने वाले वाहन वाया पुरानी मंडी, मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाले वाहन वाया कैहनवाल सड़क से पुलघराट होकर, तल्याहड़ से मंडी आने वाले वाहन वाया जेल रोड़, कलखर से मंडी की तरफ आने वाले वाहन वाया नेरचौक जबकि कलखर जाने वाले वाहन वाया लेदा होकर जायेंगे।

सुन्दरनगर से मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बस स्टैंड मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

जबकि भारी वाहन प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ।

आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थिति को देखते हुए समय में छूट दी जा सकती है ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!