Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रेडियोलॉजिस्ट न होने की वजह से जनता को अल्ट्रा साउंड करवाने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ है। एक गरीब परिवार के लिए अल्ट्रा साउंड का खर्चा उठाना बहुत मुश्किल है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में परिधि गृह बिलासपुर से जिलाधीश कार्यालय के बाहर तक क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एमडी मेडिसिन व रेडियोलॉजिस्ट के पद न भरे जाने के विरोध में रोष रैली निकाली गई।

इस मौके पर जिला प्रभारी देवेंद्र बिस्सा व प्रदेश महासचिव युंका अंकुश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोष रैली में प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,इस मौके पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार सत्ता में है जिसे आम जनमानस के हितों की कोई परवाह नही है।

उन्होंने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गृह क्षेत्र होने के बाबजूद आज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अव्यवस्थायों का अंबार है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से एमडी मेडिसिन न होने की वजह से क्षेत्रीय अस्पताल रैफरल अस्पताल में तब्दील हो गया है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थायों को लेकर बिलासपुर युवा कांग्रेस ने हाल ही में 13 दिनों तक क्रमिक भूख हड़ताल की थी फिर जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म की थी। 12 दिन बीत जाने के बाबजूद भी चिकित्सकों की नियुक्ति नही हुई है जिससे जनता में रोष की स्थिति उतपन हो गई है।

आशीष ठाकुर ने पुनः जिलाधीश के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग रखी है कि आगामी तीन दिनों में क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, अन्यथा युवा कांग्रेस का आंदोलन और उग्र होगा और आंदोलन की जिमेवारी प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की होगी।

इस मौके पर जिला युंका महासचिव नरेश कुमार, जिला युंका महासचिव पंकज ठाकुर, जिला युंका महासचिव कमल किशोर, जिला युंका महासचिव जतिन ठाकुर, जिला युंका महासचिव श्याम ठाकुर, जिला युंका सचिव सुनील ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष वसीम मूसा, सदर युंका उपाध्यक्ष पंकज सांख्यान, सदर युंका उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, सदर युंका महासचिव रितिक सोनी, सदर युंका महासचिव पवन कुमार, राजेश कुमार, रिशु, सेंकी, पंकज, सिमरन, रीति, हर्ष व अन्य युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!