Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकुहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की पतलीकुहल पुलिस ने एक युवक को 258 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पतलीकुहल थाना की पुलिस टीम नियमित गश्त व चेकिंग पर नगर कैसल की तरफ थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास 258 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पवन ठाकुर उत्तर केहर सिंह उम्र 28 साल निवासी तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!