कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर चिट्टा, चरस और अफीम के तीन मामले दर्ज कर कीर्तीमान बनाया है।
बीती शाम को एएसआई संजीव वालिया, प्रभारी पुलिस चैकी शहर जिला बिलासपुर पुलिस टीम के साथ ट्रैफिक चैकिंग के लिए कॉलेज चौक पर मौजूद थे, तो उसी समय एक टैक्सी मण्डी की तरफ से आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी में ड्राईवर सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था।
जैसे ही ड्राईवर को गाड़ी के कागजात चैक करवाने के लिए कहा गया, तो वह एकदम से हड़बड़ा कर कहने लगा की गाड़ी में कुछ न है। उसका यह कृत्य संदेहास्पद था।
पूछने पर चालक ने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र दुनी चन्द निवासी गांव जाँ डाकघर बरादा तहसील जरी जिला कुल्लु उम्र 29 वर्ष व केशव पुत्र भूमि राम गांव जां डाकघर बरादा तहसील जरी जिला कुल्लु उम्र 25 वर्ष बताया। शंका के आधार पर उक्त कार को चैक किया गया तो उसमें से 309.79 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर छानबीन आगे बढ़ा दी है।
इन्हें पिछले दिन माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे 6 दिनों के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले की गहनता से छानबीन जारी है।
वहीं पिछले कल शाम के समय एएसआई नरेन्द्र कुमार प्रभारी विशेष अन्वेषण ईकाई बिलासपुर अपनी टीम के साथ गश्त पर गुरूद्वारा चौक के पास मौजूद थे, उसी समय एक व्यक्ति गुरूद्वारा की दीवार के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देख कर एकदम से चौंका और वहां से भाग गया, भागते हुए उसने अपनी जेब से कोई वस्तु निकाल कर बाहर फैंकी।
शक के आधार पर उसका पीछा करके उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोईन खान निवासी मेन मार्केट बिलासपुर बताया। इसके द्वारा फेंकी गई वस्तु के बारे में पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। उसके द्वारा फैंकी गई वस्तु को चैक करने पर उसमें से 19.18 ग्राम चिट्टा ब्रामद हुआ।
उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिनों के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
वहीं रविवार सुबह के समय महिला मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमारी अन्वेषणाधिकारी, विशेष अन्वेषण ईकाई बिलासपुर अपनी टीम के साथ यातायात चैकिंग पर नौणी चैक में मौजूद थे, तो उसी समय दिल्ली की तरफ से एक बस बिलासपुर की तरफ आई। जिससे एक व्यक्ति नाका से थोड़ा आगे उतरा। वह व्यक्ति पुलिस को देख कर एकदम से चैंक गया व इधर उधर तांक झांक करने लगा।
इसी बीच वह व्यक्ति पीछे मुड़ा और तेज कदमों से वहां से जाने लगा। शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को जैसे ही रूकने के लिए आवाज लगाई गई। वह आवाज को अनसुना करके वहां से दौड़ने लगा, दौड़ते हुए अपनी जेब से कोई वस्तु निकालकर बाहर सड़क किनारे फेंक दी। उक्त व्यक्ति का पीछा करके उसे काबू किया गया।
पूछने पर उसने अपना नाम सर्वेश उपमन्यु निवासी रौड़ा सैक्टर बिलासपुर उम्र 38 वर्ष बताया। उसके द्वारा फेंकी गई वस्तु के बारे में पूछने पर वह टाल मटोल करने लगा। फेंकी गई वस्तु को चैक करने पर उसमें से 37.6 ग्राम अफीम बरामद हुई। उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अम्ल किया जा रहा है। लोगों से भी अनुरोध है कि नशा का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को उपलब्ध करवाएं ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अम्ल मे लाई जा सके।
