Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में चेतना संस्था की ओर से शुक्रवार को लुहणु मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में युवा मार्गदर्शन के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के मशहूर मोटीवेटर डा. सोनू शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।

इस कार्यक्रम में युवा समाजसेवी हरीश नड्डा, चेतना संस्था की संस्थापिका डा. मल्लिका नड्डा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक सदर सुभाष ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर डा. सोनू शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग को जीवन में कामयाबी लाने के लिए अपने उपर भरोसा व आत्म विश्वास रखे। जो हर व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। डा. सोनू शर्मा ने सभी युवाओं व लोगों से तीन प्रमुख बातों को अपनाने का वायदा मांगा।

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम जीवन में अनुशासन अपनाओं, जो कहा उसे निभाओ। दूसरे उन्होंने सभी से टीवी देखना छोड़ देने का आह्वान किया तथा तीसरा उन्होंने कहा कि स्वयं पर भरोसा रखो व विश्वास रखो कि तुम सब कुछ कर सकते हैं तुम्हारे लिए कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इन तीन बातों को अपनाएगों तो वे निश्चय ही जिदंगी भी वैसे ही बदल जाएगी जैसे उनकी स्वयं की बदली है। उन्होंने युवाओं को जीवन में कठिन परिश्रम करने के लिए पे्ररित किया।

इस अवसर पर समाज सेवी हरीश नड्डा ने बताया कि डा सोनू शर्मा के पिता फरीदाबाद में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के कार्य को जीवन पर्यंत करते रहे व उनके स्वर्गवासी होने के बाद डाण् सोनू शर्मा अपने व्यस्तम समय से भी समय निकाल कर अपने पिता के इस कार्य को लगातार अंजाम दे रहे हैं। यह हम सब के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।

इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित, नगर पार्षद चमन गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, बंदला पंचायत पूर्व प्रधान रामलोक ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना कौशल सहित अन्य लोग लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!