Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

देश के प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में युवा मोर्चा की युवा संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश के जिला मंडी में 24 सितंबर को होने वाली इस रैली में प्रदेश भर से एक लाख युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है ऐसा पहली बार हो रहा है। जब देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं युवा संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठकें की जा रही है।

वहीं आज जिला कुल्लू में भी युवा मोर्चा ने बैठक की इसमें रैली को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई और आगामी रणनीति किस तरह हो इसके बारे में भी चर्चा की गयी साथ ही जिला के बाकी मंडलो की बैठक के दिन भी तय किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और इस रैली से चुनावों का शंखनाद भी हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से एक और जहां भाजपा को बल मिलेगा। वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर वह उनमें जोश भी भरेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली की खास बात यह है कि इसमें 40 वर्ष से ऊपर का कोई भी युवा नहीं जाएगा।

उन्होने कहा कि सभी युवाओं को संगठित कर रैली को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!