Spread the love


ब्यूरो, कुल्लू टुडे
मनाली विधानसभा के अंतर्गत जाना घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अनेकों परियोजनाओं के निर्माण कार्य जारी हैं। जाना में एक करोड़ की लागत से वन विभाग के विश्राम गृह का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह बात शिक्षा कला भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गत देर सायं जाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


गोविंद ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के देवता जी व नारायण के भंडारण भवन का लगभग एक करोड रुपए की लागत से निर्माण किया गया है । उन्होंने इस कार्य में गांव के लोगों के योगदान की सराहना की और उन्हें इस खूबसूरत भवन के लिए बधाई दी।

उन्होंने ग्राम पंचायत की मांग को पूरा करते हुए सराय भवन के निर्माण को अपनी सहमति दी और कहा कि लगभग एक करोड़ की लागत से एक भव्य सराय भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाना पाल इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण है और यह पूरी घाटी काफी खूबसूरत है।

उन्होंने कहा नगर- जाना- बिजली महादेव सड़क के निर्माण के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है और इसके लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं।


क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि नथान से जाना सड़क के सुधार के लिए 22 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा 114’24 लाख की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला जाना का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। नगर से नथान सड़क के विस्तार के लिए 21 लाख का एस्टीमेट तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि नथान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान को 60 लाख की लागत से विकसित किया जाएगा ताकि इसका उपयोग हेलीपैड के तौर पर भी किया जा सके।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि नगर से मशारा संपर्क मार्ग की पेवमेंट का कार्य अट्ठारह लाख की लागत से पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर से कृष्णा नगर सड़क को पक्का करने के लिए 645 लाख की डीपीआर भेजी गई हैं। सोयल थांदला सड़क का कार्य 377 लाख की लागत से प्रगति पर है।

राजकीय उच्च विद्यालय हलान के भवन का निर्माण कार्य 338 लाख की लागत से पूरा किया गया है । इसी प्रकार नगरण्रूमसु सड़क का कार्य पीएमजीएसवाई के तहत 225 लाख की लागत से पूरा किया गया है।


गोविंद ठाकुर ने कहा कि हलान घाटी के सभी गांवों में बिजली की समस्या को दूर करने के पूरे प्रयास किए गए हैं। जाना फॉलए आशणी और गौहरू के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 18 लाख की लागत से स्थापित किया गया है। छनाल्टी मैं 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर का काम 18 लाख की लागत से प्रगति पर है और इससे जाना छनालटी व देव धार गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार 257 लाख रुपए की लागत से लारानकेलो में 33 केवी उच्च ताप लाइन बनाई गई है इससे क्षेत्र में बिजली के कट सर्दियों के दौरान नहीं लगेंगे।

उन्होंने कहा कि 4,60 लाख की लागत से जाना जिया छनालटी लाइन को अपग्रेड करके तीन फेस किया जा रहा है। धम्मा में 33 केवीए ट्रांसफॉर्मर का काम पूरा किया गया है। 8,50 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस ट्रांसफार्मर से माइली जोला व बागा गांव के लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा 16 लाख की लागत से 63 केवी जियानी ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम प्रगति पर है और इससे लोअर जाना व ज्ञियानी गांव को लाभ पहुंचेगा। शेरनी के मौजूदा 25 केवी ट्रांसफॉर्मर को 63 केवी अपग्रेड कर किया जा रहा है और इस पर ढाई लाख रुपए लागत आएगी तथा चार गांव लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार नथान ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 केवी से 100 केवी की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!