Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 5 जुलाई को मंडी जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की ओरेंज चेतावनी जारी की है।

उन्होंने मौसम पुर्वानुमान के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में होने वाली बारिश की आशंका के दृष्टिगत सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

उपायुक्त ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!