Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बाबा बालक नाथ मंदिर चांदपुर में बाबा नाहर सिंह लंगर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रीखंड यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले लंगर की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया।

जानकारी देते हुए शुभम कुमार ने बताया कि यह लंगर 8 जुलाई से 22 जुलाई तक बागेश्वरी मंदिर बागीपुल निरमंड कुल्लु में लगाया जाएगा। बाबा नाहर सिंह लंगर कमेटी के बैनर तले आयोजित होने वाला यह सातवां लंगर आयोजन है।

शुभम कुमार ने बताया कि लंगर का संपूर्ण संचालन कोषाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर की रहनुमाई में होगा। उन्होंने बताया कि दानी सज्जन 70181-86121, 98050-47181 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में लंगर कमेटी प्रधान सूरज प्रकाश, उपप्रधान अभिषेक चंदेल, कोषाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, सचिव प्रशांत भारद्वाज, सलाहकार महेंद्र सिंह चंदेल, अनिल कुमार, कमलेश कुमार के अलावा सदस्य कैलाश शर्मा, रविकांत विक्रांत, गौरव चंदेल, सोम प्रकाश, विक्रम ठाकुर, नरेश, रमेश, शुभम, राज कुमार, सुरजीत, पूर्व उपप्रधान नौणी पंचायत शुभम कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!