कुल्लू टूडे
बंजार
जिला कुल्लू की बंजार घाटी की शरची पंचायत के तहत आने वाले शरची गांव के वार्ड नंबर 2 में पांचवीर नारी शक्ति महिला मंडल की महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान महिलाओं द्वारा गांव में स्थित पानी की बावड़ी व बावड़ी के आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की गई और कूड़ा कचरे को इकट्ठा किया गया। वहीं, महिलाओं द्वारा गांव की भी सफाई की गई। सफाई अभियान में महिला मंडल की प्रधान दुर्गा देवी, उप प्रधान रुपी देवी, सचिव सपना देवी, कोषाध्यक्ष बीना देवी सहित महिला मंडल की सभी महिलाओं ने सहयोग दिया। उधर, वार्ड नंबर 3 में नव दुर्गा महिला मंडल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और अपने वार्ड की सफाई की गई।
इस अवसर पर प्रधान हुमा देवी, उप प्रधान अंजना, सचिव रमना तथा अन्य सदस्य उपस्थित रही। महिला मंडलों की सदस्यों ने शरची गांव में स्वच्छता का व्यवहार पर संदेश दिया। आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की कि कैसे संगठित होकर सामुदायिक कार्य किए जा सकते है।

