Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में 36 भेड़ों की नीलामी प्रक्रिया 25 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर ताल स्थित भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर में आकर बोली लगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी।

इच्छुक लोग नीलामी की तिथि से पहले किसी भी कार्यदिवस पर भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में आकर इन भेड़ों का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी के बाद सफल बोलीदाता को ये पशु पांच घंटे के भीतर भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र से बाहर ले जाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल या पशु पालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!