Spread the love

कुल्लू टुडे

नाहन

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में सत्र 2021-22 के लिए 11वीं कक्षा कला संकाय में दाखिला लेने के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन माध्यम द्वारा भरे जा रहे हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि पात्रता के लिए अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में जिला सिरमौर के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2003 से 31 मई 2007 के मध्य होनी चहिए। 11वीं कक्षा में प्रवेश उपलब्ध कुल रिक्त स्थानों पर 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर केवल कला संकाय में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईटwww.navodaya.gov.in या https://www.nvsadmissionclasseleven.in कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!