कुल्लू टूडे
कुल्लू
लाहुल-स्पीति की संस्कृति वेशभूषा पर आधारित वीडियो एलबम स्वांगलो धरती का कुल्लू के परिधिगृह में लोकापर्ण किया गया। लमण के वैनर तले बनाई गई इस वीडियो एलबम में लाहुल-स्पीति जिला की समृद्ध संस्कृति और वेशभूषा की झलक देखने को मिलेगी।
हिमाचली लोकगायक अभिषेक विष्ट ने इस गीत को स्वर दिए हैं और साथ में फिलमांकन में भी अभिषेक ने नायक की भूमिका निभाई है। जबकि इस एलबम के प्रडूसर सुभाष शास्त्री हैं। जबकि गीत को स्व. आरडी राही ने लिखा है।
अभिषेक विष्ट ने इस एलबम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एलबम के माध्यम से लाहुल-स्पीति की संस्कृति, वेशभूषा और रहन-सहन को संजोने की कोशिश की गई और निश्चित रूप से यह एलबम दर्शकों और श्रोताओं को पसंद आएगी।
