कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने लाखों की लागत से बनाए गई बहुदेशीय विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजनीति के अंतिम समय तक भी विकास की परिभाषा गढ़ता रहूंगा।
राम लाल ठाकुर ने बीते दिन ग्राम पंचायत निहारखण बासला के कार्यक्रम में निर्माण कार्य एंबुलेंस रोड NH 88 से अनुसूचित जाति बस्ती पंजोग तक स्वीकृत राशि 2,00000 रूपए से बने सम्पर्क मार्ग व निर्माण कार्य सड़क चौड़ी करने का कार्य पटवारखाना राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 से अनुसूचित जाति बस्ती पर लोग चलाउन तक स्वीकृत राशि 5,00000 रुपये से बने का लोकार्पण, निर्माण कार्य लिंक रोड बासला खिली से पहलवान तक स्वीकृत राशि 1,50,000 रुपये का लोकार्पण व इंटरलॉक टाइल अनुसूचित जाति बस्ती चलाओ 1,50,000 रुपये से बने का लोकार्पण व स्वीकृत राशि सुभाष मेमोरियल युवक मंडल पलोग जिम 60,000 रूपए से बने का लोकार्पण व निर्माण कार्य पक्का रास्ता दगसेच नाला से श्मशान घाट तक 2,26,000 रुपये से बने रास्ते का लोकार्पण, निर्माण कार्य पक्का रास्ता ब्लॉक से संजय व ज्ञानचंद की गौशाला तक 4,90,000 रुपये से बने का लोकार्पण व एंबुलेंस रोड प्रेमलाल सरवन के घर से मेन रोड तक बने लागत 1,50,000 रुपए गांव पलोग के रास्ते का लोकार्पण किया।
ग्राम पंचायत नम्होल के एससी बस्ती डीब के लिए संपर्क सड़क हेतू ढाई लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत पंचायत खुर्द में महिला मंडल भवन का लोकार्पण एवं जिम का लोकार्पण भी किया गया।
इस मौके पर श्यामलाल गंगड देशराज ठाकुर बाबू राम सिसोदिया जीवन लता ठाकुर नरेंद्र ठाकुर कुलदीप भड़ोल मीना ठाकुर रंजीत ठाकुर पवन ठाकुर इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
