Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अस्पताल हमीरपुर में हड्डी रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीक से आपरेशन करके एक बुजुर्ग महिला के कूल्हे के जोड़ बदलने में कामयाबी हासिल की है।

कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि हड्डी रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ठाकुर की अगुवाई में डॉ. कुनाल कौशल और डॉ. तरुण, बेहोशी विभाग से डॉ. मनजीत, डॉ. अंकिता, डॉ. भावना, स्टाफ नर्स पूनम, सुमन, शल्य चिकित्सा सहायक अभिलाष शर्मा, सलोचना, अंशुल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र और सफाई कर्मचारी लेखराज की टीम ने 65 वर्षीय महिला के इस आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

डॉ. सुमन यादव ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में इस नई तकनीक से किया गया यह पहला आपरेशन है। इस तकनीक में बहुत ही छोटा चीरा लगाकर आपरेशन किया जाता है।

हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय महिला के कूल्हे के दोनों जोड़ खराब थे और वह चलने-फिरने में असमर्थ थी। गहन जांच के बाद इस महिला को कूल्हे के जोड़ बदलने की सलाह दी गई और इन्हें आधुनिक सर्जरी के साथ सफलतापूर्वक बदल दिया गया।

डॉ. संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव के मार्गदर्शन में मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में अब आधुनिक तकनीक के साथ सर्जरी की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!