Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

ज़िला कुल्लू के मौहल स्तिथ चामुंडा नर्सिंग कॉलेज में 22 वां बार्षिक समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास साथ मनाया गया। इस दौरान जिला कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कॉलेज के एमडी डॉ बीके बाली व समस्त स्टाफ व छात्रों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विदिवत दीप प्रज्वलन से किया गया।

कॉलेज के एमडी डॉ बीके बाली ने मुख्यातिथि को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया व प्राचार्या सुनी ठाकुर ने जोनल हॉस्पिटल के चीफ मैट्रन को सम्मानित किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ जिसमें सर्वप्रथम कॉलेज की छात्रा निकिता द्वारा एकल नृत्य पेश किया गया।

बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत की जिसका शीर्षक था नारी की दुर्दशा जिस दौरान उन्होंने नारियों पर होते हुए अत्याचारों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एकांकी प्रस्तुत कर सब का मंन जीता तत्पश्चात नशे से दूर रहने व भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं ने एक गीत प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से छात्रों ने बताया कि किस तरह से नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम व हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं उनकी सेवाएं छात्र ले सकते हैं।

तत्पश्चात आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुशील चंद्र शर्मा का संबोधन हुआ। जिसमें उन्होंने समस्त छात्राओं को कहा कि जीवन में कोई भी उतार-चढ़ाव क्यों ना आए लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हमेशा अपनी सेवाएं सर्वोच्च रखनी चाहिए और कॉलेज के छात्रों को उन्होंने संदेश दिया कि निकट भविष्य में अच्छे मेडिकोज बन के आगे आए और जनता की सेवा में तत्पर रहें।

इसी के मध्य कॉलेज के एमडी डॉक्टर बीके बाली ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि व अन्य विशेष अतिथि गण व समस्त छात्र छात्राओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन नरसिंह सप्ताह के रूप में मनाया गया है। कोविड-19 के दौरान बहुत से कार्यक्रम कॉलेज में नहीं हो पाया। इसीलिए आज का कार्यक्रम नर्सिंग सप्ताह के लिए समर्पित किया गया उन्होंने मुख्य अतिथि का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपने व्यस्त समय में से थोड़ा सा समय कॉलेज के लिए निकाला जिसके लिए समस्त कॉलेज के प्रबंधन उनके आभारी रहेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जीएनएम की छात्राओं ने देश भक्ति से संबंधित नारी सशक्तिकरण के ऊपर एक बेहतरीन प्रस्तुति पेश की जिसे सभागार में उपस्थित समस्त श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया वही जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा ने कत्थक व आंचल ने क्लासिकल नृत्य पेश किया तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर सभागार से तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या सुनी ठाकुर ने मुख्य अतिथि विशेष अतिथि व समस्त कॉलेज के प्रबंधन का आभार प्रकट किया और विशेषकर नर्सिंग छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!