Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

योगा ओलंपियाड के दौरान उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बी.डी. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एडीपीईओ सुनील कपिल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ओलंपियाड के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता अजय शर्मा, पीईटी सुनील कुमार और शशि कुमार शामिल रहे।

एडीपीईओ सुनील कपिल ने बताया कि जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड के विजेता बच्चों को राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य विजय गौतम ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में एसीएफ राजेश धीमान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!