Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में नए प्रशिक्षु अध्यापकों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज चेयरमैन डॉ. दीनानाथ शर्मा जी और कॉलेज प्रबंधक राकेश शर्मा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके की गई।

कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभाएं दिखाई। जहां एक ओर प्रशिक्षुओं ने पंजाबी, पहाड़ी, हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं दूसरी ओर लड़कों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी।

मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर तथा मिस पर्सनैलिटी व मिस्टर पर्सनैलिटी का चयन उनकी प्रतिभाओं के अनुसार किया गया।

जिसमें आकांक्षा ठाकुर मिस फ्रेशर, नितिन चड्डा मिस्टर फ्रेशर, मुस्कान मिस पर्सनैलिटी तथा सूरज को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. दीनानाथ शर्मा ने नए छात्रों का स्वागत किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कॉलेज प्रबंधक राकेश शर्मा ने नए प्रशिक्षु छात्रों का अभिनंदन किया तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों का प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!