Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश का दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन एवं अभ्यास वर्ग 25 एवं 26 अगस्त को वैष्णो माता मंदिर, कुल्लू के पावन परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता कुल्लू के अधिवक्ता विशन सिंह ने की।

दो दिवसीय इस प्रांत अधिवेशन में अधिवक्ताओं की भूमिका, विधि एवं न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विभिन्न सत्रों के माध्यम से अधिवक्ताओं को अपने पेशेवर दायित्वों के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आपस में संवाद किया तथा अपने अनुभव साझा किए।

अधिवक्ता परिषद की आगामी गतिविधियों, संगठन के विस्तार तथा युवा अधिवक्ताओं को परिषद के साथ जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

कुल्लू इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका इस भव्य प्रांत अधिवेशन के सफल आयोजन में अधिवक्ता परिषद कुल्लू इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं के स्वागत, आवास, भोजन, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था तथा विभिन्न सत्रों के सुचारू संचालन तक कुल्लू इकाई के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया।

कुल्लू इकाई के कार्यकर्ताओं ने कई दिनों पूर्व से ही अधिवेशन की तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं। सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ दिन-रात मेहनत की।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अधिवक्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उनके ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

अधिवेशन का आयोजन जिस भव्य एवं व्यवस्थित रूप में किया गया, उसके लिए अधिवक्ता परिषद कुल्लू इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के कारण दो दिवसीय यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी कुल्लू इकाई द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं आयोजन की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत, समर्पण और आपसी सहयोग महत्वपूर्ण होता है और कुल्लू इकाई ने इसका सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प
अधिवेशन के समापन अवसर पर अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विधि एवं न्याय से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

साथ ही युवा अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़ने और समाज के विभिन्न वर्गों तक विधिक जागरूकता पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ने पर भी जोर दिया गया।

वैष्णो माता मंदिर, कुल्लू की पावन भूमि पर आयोजित यह प्रांत अधिवेशन प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं के लिए आपसी संवाद, संगठनात्मक चिंतन, अनुभवों के आदान-प्रदान और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ता परिषद हिमाचल प्रदेश की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं विशेष रूप से अधिवक्ता परिषद कुल्लू इकाई के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

इस अधिवेशन प्रदेशभर से अधिवक्ता परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!