कुल्लू टुडे
शिमला
शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के उपमंडल ठियोग की Detection Cell टीम ने कोटखाई नाला क्षेत्र में ऑल्टो कार में सवार 4 युवकों को 6 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन टीम ने कोटखाई नाला क्षेत्र में एक काले रंग की ऑल्टो कार में बैठे चार युवकों की तलाशी ली।
इस दौरान उनके कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र (35), हेम राज (36), राजीव (36) और सुनील कुमार (42) के रूप में हुई है। चारों तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है।
