Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

कुल्लू-मनाली सड़क पर वामतट के पास मंगलवार रात एक बोलेरो कैंपर (HP-34F-5819) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक युवक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों देर रात भडोगी गांव की ओर जा रहे थे। वामतट के समीप पहुंचते ही गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गई। हादसे में युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जबकि घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान कविता (18) पुत्री देवी राम, निवासी घोट, पंचायत काईस के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान आर्दश (22) पुत्र हेमराज, निवासी पालगी, गड़सा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!