Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बरमाणा गुग्गा मेला उत्सव समिति की पहली स्टार नाइट में हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

कुलदीप शर्मा के मंच पर पहुंचते ही युवाओं और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके लोकप्रिय गीत ‘दरोगा जी इना छोरुयां’, ‘ईना छोरूआं जो लई समझाई’ सहित उन्होंने पहाड़ी गीतों की झड़ियां लगा दी जिसमें रोडू जाना ओ मेरी अमिएं,, धोबन पानी जो चली,, रीडिया ते रेडिया दुडू बला हण्डदा,, एक मुंडा पंजाबी नैन शराबी, ईना बढ़िया जो तुड़का लाईदे ठेकेदारिनीय आदि कई पहाड़ी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे और नाटी डाली।

कार्यक्रम में हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल मुख्य अतिथि तथा बीडीटीएस उपप्रधान गंगा सिंह ठाकुर विशेष अतिथि रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गुग्गा मेला समिति द्वारा इस आयोजन को 26वें वर्ष तक पहुंचाना सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि शिखर तक पहुंचना आसान है, लेकिन उसे बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

चंदेल ने कहा कि बरमाणा में उनका बचपन बीता है और क्षेत्र से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत काला राम की मंडली ने गुग्गा जाहरवीर की वंदना से की। स्थानीय कलाकारों, महिला मंडल और डीएवी स्कूल की छात्राओं ने भी प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!