कुल्लू टुडे
बंजार
पुलिस थाना बंजार में बीती 8.9.2026 को दर्ज हुए चोरी के मामले में जिला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को बीते दिन नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार 3.9.2026 की रात्रि तरगाली स्थित उसके स्टोर के बाहर रखी लोहे की प्लेट को तीन व्यक्ति सफेद रंग की ऑल्टो कार में चोरी कर ले जा रहे थे।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना बंजार की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बंजार से काबू किया। चोरीशुदा संपत्ति बरामद कर ली गई है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।
तीनों आरोपियों को बीते दिन न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ शब्बू (29 वर्ष), निवासी गांव घेलीगाड़, डाकघर एवं तहसील बंजार, चित्र सिंह उर्फ चेतन (25 वर्ष), निवासी गांव थुआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैन्ज, तथा प्रवीण कुमार उर्फ पिंकू (29 वर्ष), निवासी गांव थुआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैन्ज के रूप में हुई है।
