Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 18 मई बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग आएंगे।

मुख्यमंत्री प्रातः 10.30 बजे थुनाग में रेशम बीज उत्पादन केंद्र तथा एचडीएफसी बैंक की शाखा का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि थुनाग में रेशम किसान मेला की अध्यक्षता करने के बाद सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री थुनाग में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव तांदी में अपने आवास पर करने के बाद मुख्यमंत्री का 19 मई को प्रातः 9.15 बजे शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!