कुल्लू टूडे
कुल्लू
त्रिपुरा नगर पालिका, नगर परिषद के 19 अध्यक्षों का दल त्रिपुरा नगर निगम की अध्यक्षा मनीका दास दत्त की अध्यक्षता में कुल्लू पहुंचा। कुल्लू पहुंचने पर नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, इओ बीएल नेगी, नप कुल्लू के पार्षदों व कर्मचारियों द्वारा कुल्लवी टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने भी सभी पार्षदों को शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिए जा रही ट्रेनिंग व उनके स्वरोजगार संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई। जिसे देखकर त्रिपुरा से आई नगर निगम की मेयर व त्रिपुरा की विभिन्न नगर परिषदों के अध्यक्षों ने भी नगर परिषद कुल्लू के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि शहर में दर्जनों महिला मंडल शहरी आजीविका मिशन के साथ जोड़े गए हैं और नगर परिषद भी उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। आज महिला मंडल के सदस्य इस प्रशिक्षण को पाकर स्वयं रोजगार की राह अपना रहे हैं और अपने साथ भी दर्जनों महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। ताकि महिलाओं को आर्थिक रुप से दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
नगर निगम त्रिपुरा की डिप्टी मेयर मनिका दास दत्त का कहना है कि त्रिपुरा में भी शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वाबलंबन की राह दिखाई जा रही है।
नगर परिषद कुल्लू शहरी आजीविका मिशन की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। जो काबिले तारीफ है। उन्होंने विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों के मुलाकात कर उनके काम की प्रगति के बारे में जाना। वहीं त्रिपुरा की मेयर ने नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत व सभी पार्षदों को त्रिपुरा आने का निमंत्रण भी दिया।
