Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की आराध्य माता पार्वती का यू ट्यूब पर भजन मां चौंगासन रिलीज हो गया है।

मंगलवार को कुल्लू के परिधि गृह में एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह ने इसका शुभांरभ किया। इस भजन को लोकगायक सीएम तोषी (चंद्रमणी) ने लिखा है। साथ ही भजन में अपनी मधुर आवाज भी दी है।

मां चौंगासन भजन के निर्माता गोपाल ठाकुर, निर्देशक विकास भारद्वाज हैं। सादे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए राम सिंह ने पूरी प्रोडक्षन टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह भजन बहुत ही अच्छा है।
माता का रथ दिव्य है। देखकर यह अनुभूति होती है कि मानो हम माता की शरण में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रयास है कि आने वाली पीढ़ी को पता चल सके किस प्रकार के गीत थे किस तरह के भजन थे जो देवी देवताओं के सम्मान में गाए जाते थे। युवा पीढ़ी को भी अपनी इस परंपरा को संजोए रखने में आगे आना चाहिए।

लोकगायक सीएम तोषी (चंद्रमणी) ने कहा कि देव संस्कृति से जुड़े भजन दर्शकों के समक्ष और भी पेश किए जाएंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!